Haldwani: बियरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से हुई, जिसने पूरे माहौल को उत्साह और गर्व से भर दिया।
इसके पश्चात आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों को ट्रॉफी और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। 92 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को ‘एन०एन०डी० भट्ट मेमोरियल स्कॉलरशिप फॉर एक्सिलेंस’ प्रदान की गई, जिसे विद्यालय की संस्थापिका प्रबंधिका निरूपमा भट्ट तलवार और प्रबंधक तिलक राज तलवार द्वारा वितरित किया गया।
प्रधानाचार्या मीना सती ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता निरंतर मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने छात्रों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी उपहार भेंट कर उनके योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्य एच.एस. बब्बर, प्रशासिका निशा सिंह, सलाहकार के. दत्त, विभागाध्यक्ष अनीता बिष्ट, श्री आनंद बिष्ट सहित समस्त शिक्षकगण और विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सीनियर कोऑर्डिनेटर निशी वर्मा द्वारा किया गया। स्कॉलरशिप प्राप्त कर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

Chief Editor, Aaj Khabar
