Haldwani: मल्ला गोरखपुर, नवाबी रोड निवासी 45 वर्षीय गीता देवी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वह 13 जुलाई की सुबह करीब चार बजे घर से बिना बताए कहीं चली गईं।
परिजनों ने बताया कि गीता देवी की काफी तलाश की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली हल्द्वानी पुलिस को सूचना देकर महिला की तलाश में मदद की गुहार लगाई है।
लापता महिला की उम्र करीब 45 वर्ष, कद लगभग पांच फीट बताया गया है। वह घटना के समय नीले-सफेद रंग का सूट पहने हुए थीं।
परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को गीता देवी के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल हल्द्वानी पुलिस या उनके परिजनों को सूचित करें।

Chief Editor, Aaj Khabar
