Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में शातिर वाहन चोर दबोचा गया, तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

Haldwani: हल्द्वानी में शातिर वाहन चोर दबोचा गया, तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
शेयर करे-

Haldwani:  शहर में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली हल्द्वानी एवं बनभूलपुरा पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई कुल तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार, 7 जनवरी 2026 को रामपुर रोड निवासी करनजीत सिंह और भोलानाथ गार्डन निवासी दीपक राठौर ने अपनी-अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की तहरीर कोतवाली हल्द्वानी में दी थी। तहरीरों के आधार पर अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू की गई।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सुरागरसी-पतारसी करते हुए 10 जनवरी 2026 को घासमंडी, मंगलपड़ाव क्षेत्र से आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रिजवान उर्फ आका (25 वर्ष) के रूप में हुई है।

पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र से चोरी की गई दो मोटरसाइकिलों के अलावा बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से चोरी की गई एक अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *