Headlines

Haldwani: हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में नेतृत्व परिवर्तन, डॉ. पंकज सिंह ने संभाला प्रभार

Haldwani: हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में नेतृत्व परिवर्तन, डॉ. पंकज सिंह ने संभाला प्रभार
शेयर करे-

Haldwani: राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी के सेवानिवृत्त होने के बाद सोमवार को अस्थिरोग विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. पंकज सिंह ने प्रभारी प्राचार्य का पदभार ग्रहण किया। औपचारिक रूप से प्राचार्य डॉ. जोशी ने उन्हें कार्यभार सौंपा।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद डॉ. पंकज सिंह ने कहा कि मरीजों को बेहतर और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि आपातकालीन विभाग को सशक्त बनाने और रोगियों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज अस्पताल में नेफ्रोलॉजिस्ट, न्यूरो फिजिशियन और प्लास्टिक सर्जन की नियुक्ति सुनिश्चित करने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे, ताकि मरीजों को अतिरिक्त लाभ मिल सके। इसके साथ ही एमबीबीएस और एमडी छात्रों को उच्च स्तरीय शिक्षा उपलब्ध कराने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि दूरदराज पहाड़ी क्षेत्रों और निर्धन मरीजों को इलाज के लिए महानगरों का रुख न करना पड़े, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *