Headlines

Khatima: मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में ‘साथी केंद्र’ का किया शुभारंभ, ग्रामीण छात्रों को मिलेगा आईआईटी प्रोफेसरों से मार्गदर्शन

Khatima: मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में ‘साथी केंद्र’ का किया शुभारंभ, ग्रामीण छात्रों को मिलेगा आईआईटी प्रोफेसरों से मार्गदर्शन
शेयर करे-

Khatima: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आईआईटी कानपुर के सहयोग से “साथी केंद्र” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता ही किसी भी राष्ट्र की प्रगति का आधार होती है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लागू की गई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 इसी दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि “प्रोजेक्ट साथी” के माध्यम से देशभर के विद्यार्थी आईआईटी और आईआईएससी के प्रोफेसरों से ऑनलाइन मार्गदर्शन प्राप्त कर रहे हैं। इससे इंजीनियरिंग, मेडिकल, बैंकिंग और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के छात्रों के लिए सुलभ हो गई है।

उन्होंने कहा कि खटीमा केंद्र में 80 विद्यार्थियों को ऑफलाइन कोचिंग और मेंटरिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। अभी तक देशभर में 15 लाख से अधिक छात्र “प्रोजेक्ट साथी” से लाभान्वित हो चुके हैं, जिनमें उत्तराखण्ड के लगभग 29 हजार विद्यार्थी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार शिक्षा को आधुनिक स्वरूप देने, नए महाविद्यालय स्थापित करने और शोध कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

Khatima

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *