Headlines

Khatima: खटीमा में खेत में उतरे मुख्यमंत्री धामी, टिलर चलाकर की जुताई, जैविक और प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

Khatima: खटीमा में खेत में उतरे मुख्यमंत्री धामी, टिलर चलाकर की जुताई, जैविक और प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
शेयर करे-

Khatima: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने निजी आवास नगला तराई स्थित खेत में स्वयं टिलर चलाकर खेत की जुताई की और गोबर की प्राकृतिक खाद डालकर जैविक एवं पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इस दौरान उनकी माता श्रीमती बिशना देवी भी उनके साथ मौजूद रहीं।

मुख्यमंत्री ने खेत में श्रम करते हुए किसानों के परिश्रम, कृषि परंपराओं और ग्रामीण जीवन की महत्ता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि खेती केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला है। आधुनिक तकनीकों के साथ पारंपरिक और प्राकृतिक खेती को अपनाकर कृषि क्षेत्र को अधिक समृद्ध, टिकाऊ और लाभकारी बनाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोबर की खाद जैसी प्राकृतिक पद्धतियां भूमि की उर्वरता बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने किसानों से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम कर जैविक एवं प्राकृतिक खेती को अपनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को आधुनिक बनाने और जैविक उत्पादों को प्रोत्साहन देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को सहायता उपलब्ध कराई जा रही है ताकि कृषि को अधिक लाभकारी बनाया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान कृषि, ग्रामीण संस्कृति और प्रकृति से जुड़ी हुई है। राज्य सरकार पारंपरिक खेती, बागवानी, प्राकृतिक कृषि और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को भी खेती और ग्रामीण विकास से जोड़ना समय की जरूरत है, जिससे गांवों की अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके और कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा मिल सके।

Khatima

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *