Khatima: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा स्थित वनखंडी महादेव मन्दिर में आयोजित भव्य महाशिवरात्रि मेले का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों एवं श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में शिवलिंग पर विधिवत जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और निरंतर उन्नति की कामना की। उन्होंने कहा कि वनखंडी महादेव मंदिर में वर्षभर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है, जिसे देखते हुए एक समग्र कार्ययोजना तैयार कर मंदिर क्षेत्र का सुनियोजित विकास किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आस्था स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश जोशी, गंभीर सिंह धामी, गोपाल सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Chief Editor, Aaj Khabar
