Headlines

Haldwani: कालाढूंगी में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप-स्कूटी भिड़ंत में 20 वर्षीय युवती की मौत, दूसरी गंभीर घायल

Haldwani: कालाढूंगी में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप-स्कूटी भिड़ंत में 20 वर्षीय युवती की मौत, दूसरी गंभीर घायल
शेयर करे-

Haldwani: कालाढूंगी क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। दिनांक 14 अप्रैल 2026 को लगभग 3:13 बजे डायल 112 पर मिली सूचना के अनुसार भाखड़ा नदी पुल से कालाढूंगी की ओर एक पिकअप वाहन और स्कूटी के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि पिकअप वाहन संख्या UK 06 AC 9796 और स्कूटी संख्या UK 04 AP 6596 के बीच भिड़ंत हुई थी। इस हादसे में स्कूटी सवार दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

दोनों घायलों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कालाढूंगी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने भावना रावत (20 वर्ष), निवासी चकलुवा, कालाढूंगी को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी युवती नेहा जोशी (लगभग 20 वर्ष), निवासी लामाचौड़, की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।

घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है और पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *