Haldwani: नशे के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस और SOG टीम को एक और बड़ी सफलता मिली है। ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में संयुक्त चेकिंग के दौरान पुलिस ने झलक बार के पास नीम करौली प्रॉपर्टीज के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी में उसके कब्जे से 11 पेटी अवैध शराब बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नवीन कुमार सिंह पुत्र उदय शंकर सिंह, निवासी कुसुमखेड़ा थाना मुखानी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
इस कार्रवाई का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा ने किया, जबकि एसपी सिटी प्रकाश चंद्र और क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी के मार्गदर्शन में पूरी टीम ने सफलता हासिल की। टीम में प्रभारी SOG राजेश जोशी, प्रभारी चौकी टीपी नगर मनोज कुमार, कांस्टेबल भूपेंद्र ज्येष्ठा, अरुण राठौर और अनिल टम्टा शामिल रहे।

Chief Editor, Aaj Khabar
