Haldwani: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काठगोदाम में अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत एवं पुनर्वास कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक में विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था और मोटर मार्गों को हुए नुकसान की अद्यतन स्थिति पर चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पुनर्निर्माण और मरम्मत कार्यों में तेजी लाई जाए तथा राहत कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित जनता को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
धामी ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित राहत, आवश्यक सुविधाओं और समुचित पुनर्वास सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Chief Editor, Aaj Khabar

