Uttarakhand: पन्तनगर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत लालकुआं-रुद्रपुर मार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लालकुआं की ओर जा रहे बाइकसवार युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पन्तनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

Chief Editor, Aaj Khabar
