Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Uttarakhand: चमोली में बदरीनाथ धाम से उड़ान भरने के बाद हेलीकॉप्टर लापता, पायलट समेत 6 लोग थे सवार, हाथी पर्वत के पास क्रैश होने की आशंका

Uttarakhand: चमोली में बदरीनाथ धाम से उड़ान भरने के बाद हेलीकॉप्टर लापता, पायलट समेत 6 लोग थे सवार, हाथी पर्वत के पास क्रैश होने की आशंका
शेयर करे-

Uttarakhand: उत्तराखंड के चमोली जिले में एक हेलीकॉप्टर के लापता होने की सूचना से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर जोशीमठ से बदरीनाथ धाम के बीच लापता हुआ है। जिला प्रशासन ने हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीमें लापता हेलीकॉप्टर की तलाश में जुटी हुई हैं।

जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल 6 लोग सवार थे। हेलीकॉप्टर ने दोपहर करीब 2:15 बजे बर्फबारी के बीच बदरीनाथ धाम से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास हाथी पर्वत क्षेत्र में लापता हो गया। इसके बाद जिला प्रशासन को हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की सूचना मिली।

प्रशासन के मुताबिक, सूचना मिलते ही राज्य की रेस्क्यू टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। साथ ही भारतीय सेना की टीम को भी राहत एवं बचाव अभियान में लगाया गया है।

बताया जा रहा है कि भारतीय सेना ने ही सबसे पहले चमोली के जिलाधिकारी को हाथी पर्वत के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना दी थी। इसके बाद प्रशासन ने तत्काल रेस्क्यू टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया। फिलहाल हेलीकॉप्टर में सवार लोगों की स्थिति और हादसे से जुड़ी अन्य जानकारियों का इंतजार है।

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *