Headlines

Haldwani: नैनीताल में नाबालिगों से दुष्कर्म की घटना पर प्रदेश में उबाल, रेनू अधिकारी ने की कड़ी निंदा

Haldwani: नैनीताल में नाबालिगों से दुष्कर्म की घटना पर प्रदेश में उबाल, रेनू अधिकारी ने की कड़ी निंदा
शेयर करे-

Haldwani: नैनीताल जनपद में एक बुजुर्ग द्वारा नाबालिग बच्चों के साथ दुष्कर्म की घटना से पूरे उत्तराखंड में आक्रोश व्याप्त है। इस अमानवीय घटना की हर ओर कड़े शब्दों में निंदा हो रही है। उत्तराखंड महिला उद्यमिता परिषद की अध्यक्ष रेनू अधिकारी ने इसे “देवभूमि को शर्मसार करने वाली” घटना करार दिया है।

अपने निजी आवास पर पत्रकारों से बातचीत में रेनू अधिकारी ने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज के लिए कलंक हैं और इन्हें कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने मामले का तुरंत संज्ञान लिया और आरोपी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आरोपी के घर को ध्वस्त करने की प्रक्रिया भी नगर पालिका के माध्यम से शुरू की गई है।

रेनू अधिकारी ने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कठोरतम कदम उठाए जाने जरूरी हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि इस तरह के जघन्य अपराधों में शामिल व्यक्तियों को समाज से पूरी तरह समाप्त कर देना चाहिए।

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *