Haldwani: नैनीताल में हाल ही में हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद शहर में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इसके चलते सोशल मीडिया पर यह अफवाहें फैलने लगीं कि नैनीताल अब पर्यटकों के लिए सुरक्षित नहीं है, जिससे कई होटल बुकिंग रद्द होने की खबरें सामने आईं।
इन अफवाहों का खंडन करते हुए कुमाऊं कमिश्नर एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने स्पष्ट किया है कि नैनीताल और इसके आसपास के सभी पर्यटन स्थल पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने पर्यटकों से अपील की कि वे बिना किसी चिंता के वीकेंड में नैनीताल आएं और यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लें।
उन्होंने यह भी बताया कि प्रशासन ने सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस बल को अतिरिक्त ड्यूटी पॉइंट्स पर तैनात किया गया है ताकि ट्रैफिक और सुरक्षा दोनों पर नियंत्रण बना रहे। प्रशासन ने यह दोहराया कि पर्यटकों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और नैनीताल में स्थिति पूरी तरह सामान्य है।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
