Headlines

Uttarakhand: उत्तराखंड के गतका खिलाड़ी खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए रवाना, पदक विजेताओं को एक लाख का पुरस्कार

Uttarakhand: उत्तराखंड के गतका खिलाड़ी खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए रवाना, पदक विजेताओं को एक लाख का पुरस्कार
शेयर करे-

Uttarakhand: भारत सरकार के खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण एवं बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में 4 से 15 मई तक बिहार राज्य में आयोजित होने जा रहे “खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025” में उत्तराखंड के गतका खिलाड़ी भी भाग लेंगे। इस आयोजन में देशभर के लगभग 8500 खिलाड़ी 28 विभिन्न खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे।

राज्य की ओर से गतका खेल में तीन खिलाड़ी – ऋषिकेश के हर्षप्रीत सिंह, कुमाऊं के निशीथ राणा और अजय सिंह – अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। इन खिलाड़ियों को गुमानीवाला स्थित उत्तराखंड मार्शल आर्ट्स एकेडमी में सम्मानित किया गया और उन्हें शुक्रवार को बिहार के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने अपने खेल का प्रदर्शन भी किया।

उत्तराखंड की टीम के कोच देहरादून के राष्ट्रीय गतका खिलाड़ी एवं रेफरी अतुल रावत होंगे। राज्य के इन तीनों खिलाड़ियों को संयुक्त प्रशिक्षण के बाद मार्शल आर्ट्स एकेडमी में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। गतका एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव और एशियन कोच सतीश जोशी ने बताया कि गतका खेल का आयोजन इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, बोधगया में किया जाएगा।

सतीश जोशी ने घोषणा की कि यदि उत्तराखंड के खिलाड़ी खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पदक जीतते हैं, तो उन्हें एसोसिएशन की ओर से एक-एक लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी। उन्होंने खिलाड़ियों से उत्तराखंड के लिए श्रेष्ठ प्रदर्शन की अपील भी की।

समारोह में एकेडमी की निदेशक एवं एशियन पदक विजेता प्रज्ञा जोशी, गतका कोच गुरजिंदर सिंह, राष्ट्रीय चैंपियन पायल बिष्ट, दीपक नौटियाल, राजेंद्र गैरोला, रजनी थापा और प्रियंका थापा सहित कई खिलाड़ी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देने वालों में उत्तराखंड के खेल निदेशक प्रशांत आर्य, ओलंपिक संघ अध्यक्ष महेश नेगी, खेलो इंडिया के राज्य प्रभारी नीरज गुप्ता, क्रीड़ा भारती प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सूद, मुख्यमंत्री के मुख्य कॉर्डिनेटर हरीश कोठारी, खेल परिषद के उपाध्यक्ष हेमराज बिष्ट, उप निदेशक रशिका सिद्दीकी, सहायक निदेशक संजीव कुमार, बॉक्सिंग संघ सचिव गोपाल सिंह खोलिया और द्रोणाचार्य अवार्डी पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा भी शामिल रहे।

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *