Rudrapur: जमीनी विवाद को लेकर हुए डबल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य वांछित अभियुक्त हरदीप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा के कुशल नेतृत्व और निर्देशों के तहत की गई।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने हरदीप सिंह के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली है। मामले में पहले ही छह आरोपियों को रुद्रपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया जा चुका है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए SSP मिश्रा ने पुलिस टीमों का गठन किया था और मामले के खुलासे हेतु विशेष निर्देश दिए थे। पुलिस टीमों ने मैनुअल सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन के माध्यम से अभियुक्त को ट्रैक कर उसे पकड़ने में सफलता प्राप्त की।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त हरदीप सिंह के विरुद्ध उत्तर प्रदेश में पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
