Haldwani: रोटरी क्लब हल्द्वानी की साप्ताहिक बैठक में नगर निगम महापौर गजराज सिंह बिष्ट विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान रोटरी क्लब ने नगर निगम कन्या इंटर कॉलेज, काठगोदाम को आगामी पांच वर्षों के लिए गोद लेने का संकल्प लिया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रोटेरियन मनोज शाह, सचिव आशीष दुम्का और कार्यक्रम संयोजक आर. पी. सिंह ने मेयर का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
बैठक में क्लब अध्यक्ष मनोज शाह ने विद्यालय में प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत जानकारी दी, जिसमें सिविल निर्माण, भौतिक संसाधनों की व्यवस्था और विद्यालय के समग्र विकास की योजनाएं शामिल रहीं। महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने रोटरी क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जनहित में किए जाने वाले निःस्वार्थ प्रयासों में वे हर संभव सहयोग देंगे।
बैठक में रोटेरियन विजय शर्मा, डॉ. बी. सी. पांडेय, रमेश शर्मा, अशोक मित्तल, पी. एस. पपोला, ललित मोहन भट्ट, विक्रम कार्की, उदय भट्ट, विशाल मेहरा और हरीश चंद्र पांडे समेत कई सदस्य मौजूद रहे। रोटरी क्लब की इस पहल को क्षेत्र में शिक्षा और विकास के क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

