Headlines

Haldwani: बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामले में 9 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां कीं तेज

Haldwani: बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामले में 9 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां कीं तेज
शेयर करे-

Haldwani: बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामले में 9 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तावित सुनवाई को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने कानून-व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। संबंधित क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने के साथ संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने जरूरत के अनुसार अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और क्षेत्र में लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं। किसी भी तरह की अफवाह, भड़काऊ गतिविधि या माहौल बिगाड़ने के प्रयास पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों का जोर सुनवाई के दौरान क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर है।

हालांकि, पुलिस-प्रशासन के पास अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। वहीं, मामले से जुड़े सपा नेता और याचिकाकर्ता अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने भी लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का जो भी फैसला आए, सभी को उसका सम्मान करना चाहिए।

सिद्दीकी ने लोगों से अपील की कि फैसले के बाद न तो खुशी का प्रदर्शन किया जाए और न ही विरोध में ऐसा कोई कदम उठाया जाए, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और संयम बनाए रखने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *