Headlines

Haldwani: शादी के दिन नहीं पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने दर्ज कराया मुकदमा

Haldwani: शादी के दिन नहीं पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने दर्ज कराया मुकदमा
शेयर करे-

Haldwani: सामने आया है, जहां शादी के दिन दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा। दुल्हन अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ घंटों इंतजार करती रही, लेकिन दूल्हे का कोई अता-पता नहीं चला। परेशान होकर युवती ने मुखानी थाने पहुंचकर दूल्हे और उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

पीड़िता के अनुसार, वह मूल रूप से नैनीताल के तल्लीताल थाना क्षेत्र की रहने वाली है और फिलहाल मुखानी थाना क्षेत्र में किराए पर रहती है। युवती का कहना है कि जब वह रुद्रपुर में रहती थी, तो उसके पड़ोस में बिंदुखत्ता लालकुआं निवासी युवक रहता था। दोनों में पहले दोस्ती हुई और फिर युवक ने उसे प्रेम प्रस्ताव दिया। शुरुआत में युवती ने इनकार किया, लेकिन युवक के बार-बार मनाने पर उसने शादी की शर्त पर यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया।

युवती का आरोप है कि युवक ने होटल में कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में जब उसने शादी का दबाव बनाया, तो दोनों परिवारों ने रिश्ते को अपनी सहमति दे दी और शादी की तारीख 2 मार्च तय कर दी गई। विवाह हल्द्वानी स्थित आर्य समाज मंदिर में होना था।

शादी के दिन दुल्हन अपने परिजनों के साथ मंदिर पहुंची, लेकिन दूल्हा और बारात नहीं आई। युवक से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उसका फोन बंद था। घंटों इंतजार के बाद जब कोई समाधान नहीं निकला, तो युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि उसके माता-पिता और बहन पर धमकी देने का केस दर्ज हुआ है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अंतरजातीय विवाह के कारण परिवार वालों ने शादी तुड़वा दी। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *