Headlines

Nainital: नैनीताल पुलिस ने जंगल में स्मैक तस्करी करते हुए एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Nainital: नैनीताल पुलिस ने जंगल में स्मैक तस्करी करते हुए एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
शेयर करे-

Nainital: “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” अभियान के तहत नैनीताल पुलिस नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नैनीताल, प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में और प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, श्री राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के पास जंगल से 50 मीटर आगे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास 21.45 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान विपिन गुप्ता (39), निवासी राजपुरा वार्ड नंबर 13, हल्द्वानी के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि नशे के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा। गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी टीपी नगर प्रभारी एसआई जगदीप नेगी, हेड कांस्टेबल दिगंबर सनवाल, कांस्टेबल अनिल टम्टा, तारा सिंह और धीरेन्द्र सिंह शामिल थे।

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *