Headlines

Dehradun: महाकुंभ प्रयागराज ड्यूटी से लौटे एसडीआरएफ जवानों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने दिया 5 लाख का पुरस्कार

Dehradun: महाकुंभ प्रयागराज ड्यूटी से लौटे एसडीआरएफ जवानों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने दिया 5 लाख का पुरस्कार
शेयर करे-

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाकुंभ प्रयागराज 2025 में उत्कृष्ट सेवाएं देने पर एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) के जवानों का सम्मान किया। सीएम आवास में आयोजित अभिनंदन समारोह में उन्होंने 112 कार्मिकों की टीम को 5 लाख रुपये का पुरस्कार चेक सौंपा।

मुख्यमंत्री धामी ने एसडीआरएफ के जवानों की सराहना करते हुए कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में उनकी दक्षता और कुशल प्रबंधन से उत्तराखंड का गौरव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि इस अनुभव का लाभ हरिद्वार कुंभ 2027 में मिलेगा और आयोजन को भव्य एवं सुरक्षित बनाने में सहायता होगी।

सीएम ने कहा कि कुंभ जैसे विशाल धार्मिक आयोजन में भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था चुनौतीपूर्ण होती है। उत्तराखंड पुलिस और एसडीआरएफ के बेहतरीन प्रयासों ने इसे सफल बनाया। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य की भौगोलिक और आपदा संबंधी चुनौतियों को देखते हुए एसडीआरएफ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। आपदा प्रबंधन में आधुनिक तकनीक और त्वरित प्रतिक्रिया से राज्य में राहत कार्यों को मजबूती मिली है।

इस मौके पर उपाध्यक्ष राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति विनय रोहिला, सचिव गृह शैलेश बगोली, डीजीपी दीपम सेठ, एडीजी अमित सिन्हा, आईजी एसडीआरएफ रिद्धिम अग्रवाल, कमांडेंट अर्पण यदुवंशी सहित कई अधिकारी और जवान उपस्थित रहे।

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *