Haldwani: बनभूलपुरा वार्ड-30 की नई बस्ती में बुधवार तड़के चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई। अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवर, नकदी और इलेक्ट्रॉनिक सामान समेत लाखों का माल उड़ा लिया। वारदात के वक्त घर के सदस्य गहरी नींद में सोए थे और छत का दरवाजा खुला रह गया था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया।
पीड़ित अशकार हुसैन ने बताया कि उनके भाई आबिद हुसैन का परिवार रात में छत का दरवाजा बंद करना भूल गया था। तड़के करीब साढ़े चार बजे अज्ञात चोर घर में दाखिल हुए और एक सवा तोले का सोने का नेकलेस, चांदी की पायल और ब्रेसलेट, लैपटॉप, मोबाइल फोन और करीब 25 हजार रुपये नकद चुरा ले गए।
अशकार हुसैन ने बताया कि वार्ड की छतें आपस में जुड़ी हुई हैं, जिससे चोरों को घुसपैठ में आसानी हुई। चोरी की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच जारी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

