Headlines

Sitarganj: सितारगंज मुठभेड़ में सुरजीत हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

Sitarganj: सितारगंज मुठभेड़ में सुरजीत हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल
शेयर करे-

Sitarganj: पानी लगाने के दौरान हुए सुरजीत सिंह हत्याकांड के आरोपी हरजीत सिंह को बीती रात सितारगंज पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सितारगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है।

घटना 29 जुलाई की शाम की है, जब ग्राम सैजनी निवासी सुरजीत सिंह खेत में पानी लगाने गया था। इस दौरान गांव का ही हरजीत सिंह वहां पहुंचा और सुरजीत से विवाद करने लगा। विवाद बढ़ने पर हरजीत ने अवैध तमंचे से सुरजीत पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।

बीती रात मुखबिर से सूचना मिली कि हरजीत बाइक से गोठा से बसघर होते हुए हाईवे की ओर आ रहा है। पुलिस ने जंगल क्षेत्र में घेराबंदी की और एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया। इस पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि हरजीत सिंह के खिलाफ कोतवाली में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उल्लेखनीय है कि इसी महीने 10 जुलाई को भी पुलिस ने एक अन्य चेकिंग अभियान में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया था, जिनके पास से तमंचा, चाकू और एक क्रेटा कार बरामद की गई थी। उस दौरान भी एक आरोपी गोली लगने से घायल हुआ था।

Sitarganj

For latest news updates click here

For English news updates click here  

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *