Rudraprayag: श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी मंगलवार को भगवान त्रियुगीनारायण के दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर अखंड धूनी में आहुति अर्पित की और तीर्थयात्रियों की कुशलता की कामना की।
अध्यक्ष द्विवेदी ने त्रियुगीनारायण मंदिर की व्यवस्थाओं, कार्यालय और भंडार कक्ष का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने तीर्थ पुरोहित बहिखाता में अपनी उपस्थिति भी दर्ज कराई और तीर्थ पुरोहितों व तीर्थयात्रियों से बातचीत की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदर्शिता के अनुरूप त्रियुगीनारायण को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। बीकेटीसी इस दिशा में सभी हितधारकों के सहयोग और तालमेल से कार्य कर रही है।
निरीक्षण के दौरान बीकेटीसी के उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, वरिष्ठ सदस्य श्रीनिवास पोस्ती और प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी भी मौजूद रहे।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar


