Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Kolkata:महिला ट्रेनी डाक्टर रेप केसः पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा

Kolkata:महिला ट्रेनी डाक्टर रेप केसः पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा
शेयर करे-

KOLKATA  कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर के साथ हुए जघन्य अपराध को लेकर पूरे देश के डाक्टरों में आक्रोश है। आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की जा रही है। इस जघन्य अपराध से उभरे आक्रोश के बीच पुलिस ने आरोपी सिविक वालंटियर संजय राय को लेकर बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अश्लील वीडियो देखने का आदी था। उसके मोबाइल में कई अश्लील वीडियो मिली है। फोन में मिले कंटेंट भी काफी हिंसक थे।
आरोपी एक प्रशिक्षित मुक्केबाज भी है। पिछले कुछ साल पहलें वह पुलिस के संपर्क में आया था जिसके बाद उसे सिविक वालंटियर बना दिया गया। उसे कोलकाता पुलिस कल्याण बोर्ड में स्थानांतरित कर दिया गया और राज्य संचालित आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की पुलिस चौकी में तैनात कर दिया गया। आरोपी संजय राय ने कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और अस्पताल के अधिकारियों से भी उसने अपने संबंध मजबूत बनाए थे। पुलिस ने कहा कि रॉय पर बीएनएस की धारा 64 (बलात्कार) और 103 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है।
बता दें कि पश्चिम बंगाल में पुलिस के कामकाज में मदद के लिए सिविक वॉलेंटियर पद का सृजन किया गया है. आधिकारिक तौर पर इन्हें सिविक वॉलेंटियर कहा जाता है। यह बल मूल रूप से बंगाल में पुलिस की सहायता के लिए बनाया गया था।

Kolkata

 

          For more kolkata news click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *