Mumbai News: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर बुधवार देर रात उनके ही घर में चाकू से हमला किया गया। घटना के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत खतरे से बाहर है।
पुलिस के अनुसार, घटना आधी रात को अभिनेता के बांद्रा स्थित घर पर हुई। एक अज्ञात शख्स सैफ के घर में घुस गया और उनकी नौकरानी से बहस हुई। जब सैफ अली खान ने बीच-बचाव किया, तो अज्ञात शख्स ने उन पर चाकू से हमला कर दिया।
बांद्रा के डीसीपी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि सैफ अली खान को चाकू मारा गया है या वे हाथापाई में घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि सैफ अली खान की चोटें गंभीर नहीं हैं और वे खतरे से बाहर हैं।
For Latest News Updates Click Here

Chief Editor, Aaj Khabar

