Headlines

Nainital: ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई , स्मैक व शराब तस्करों को दबोचा

Nainital: ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई , स्मैक व शराब तस्करों को दबोचा
शेयर करे-

Nainital: “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” और पंचायत चुनावों के मद्देनजर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नैनीताल पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता मिली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में एक स्मैक तस्कर और एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक सुशील जोशी के नेतृत्व में गठित टीम ने गफूर बस्ती निवासी 30 वर्षीय गुरफान पुत्र सुल्तान अहमद को गोला पार्किंग, सज्जाद की झोपड़ी के पास से 10.54 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या-180/2025 के तहत NDPS एक्ट की धारा 8/21 में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 मौनी टम्टा, कांस्टेबल भूपेन्द्र जेष्ठा, सुनील कुमार और दिलशाद अहमद शामिल रहे।

वहीं दूसरी ओर भीमताल थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा के निर्देशन में अमृतपुर रोड से 49 वर्षीय राजीव कुमार नाग पुत्र स्व. दुलाल कृष्णा नाग, निवासी आवास विकास कॉलोनी हल्द्वानी को एक प्लास्टिक कट्टे में 96 पैक अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ थाना भीमताल में आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी टीम में उ0नि0 महेन्द्र राज सिंह, कांस्टेबल नरेश परिहार और रविशंकर पाठक शामिल रहे।

पुलिस ने दोनों मामलों में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और नशा तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रखने का संकल्प दोहराया है।

For latest news updates click here

For English news updates click here   

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *