Nainital: जनपद नैनीताल पुलिस ने नववर्ष से पहले जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए 206 लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन वापस लौटाए। करीब 33.46 लाख रुपये मूल्य के मोबाइल फोन पाकर फरियादियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर नैनीताल पुलिस मोबाइल ऐप और CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई की गई। नवंबर से दिसंबर माह के दौरान विभिन्न ब्रांड के मोबाइल फोन गुम होने की सूचनाएं प्राप्त हुई थीं।
एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्रा और एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी ऑप्स हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक गणेश सिंह मनोला के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी जांच शुरू की। IMEI नंबरों के आधार पर मोबाइल फोन की ट्रैकिंग कर उन्हें विभिन्न राज्यों और जिलों से बरामद किया गया।
पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से कुल 206 मोबाइल फोन बरामद किए। सभी मोबाइल फोन विधिवत रूप से उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए।
अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर सभी फरियादियों ने नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त किया और पुलिस की इस कार्यशैली की सराहना की।
बरामद मोबाइल फोन का विवरण:
आईफोन – 02
सैमसंग – 25
ओप्पो – 42
वनप्लस – 14
रेडमी/रियलमी – 42
वीवो – 43
पोको – 08
अन्य – 30
कुल मोबाइल – 206
अनुमानित मूल्य – 33,46,200 रुपये
पुलिस टीम:
निरीक्षक गणेश सिंह मनोला
हेड कांस्टेबल बलवंत सिंह
कांस्टेबल रामचंद्र प्रजापति


Chief Editor, Aaj Khabar
