Headlines

Nainital: नैनीताल पुलिस की बड़ी सफलता, रामनगर में स्कॉर्पियो से 45 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Nainital: नैनीताल पुलिस की बड़ी सफलता, रामनगर में स्कॉर्पियो से 45 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
शेयर करे-

Nainital: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में चल रहे “मिशन ड्रग फ्री देवभूमि 2025” के तहत नशे के खिलाफ नैनीताल पुलिस का अभियान लगातार प्रभावी परिणाम दे रहा है। इसी क्रम में रामनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 45 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।

प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में ढेला पुल मालधनचौड़ के पास चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक काले रंग की स्कॉर्पियो (UK18 G-7100) को रोका। तलाशी लेने पर वाहन से तीन कट्टों में 45 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब ₹11.25 लाख आंकी गई है।

अभियुक्त की पहचान हरजीत सिंह पुत्र गुरवचन सिंह निवासी मानपुर, काशीपुर (उधम सिंह नगर) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली रामनगर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक सुनील धानिक, कॉन्स्टेबल गोविन्द सिंह, कॉन्स्टेबल कविन्द्र सिंह और कॉन्स्टेबल मेघा चन्द्र शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *