Headlines

Haldwani: बनभूलपुरा में हैवान पति का कहर, पत्नी के सिर पर ईंटों से ताबड़तोड़ वार, हालत नाजुक

Haldwani: बनभूलपुरा में हैवान पति का कहर, पत्नी के सिर पर ईंटों से ताबड़तोड़ वार, हालत नाजुक
शेयर करे-

Haldwani: थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शक के चलते एक पति ने अपनी पत्नी के सिर पर कई बार ईंट से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसका सिर फट गया। आसपास के लोगों ने महिला को पति के चंगुल से छुड़ाकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

घटना की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पति को पत्नी पर शक था, जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी इस कदर गुस्से में था कि महिला के सिर पर लगातार ईंट से वार करता रहा। लोगों ने बड़ी मुश्किल से महिला को बचाया। जानकारी मिली है कि महिला का बेटा कुछ दिन पहले ही गोला नदी पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर चुका था, जिसके बाद से दंपत्ति में विवाद चल रहा था। पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *