Nainital: मल्लीताल क्षेत्र में झील में डूब रही महिला को साहसिक बचाव कार्य कर जीवनदान देने वाले पुलिसकर्मियों और नाविकों को एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
यह घटना 06 अप्रैल 2025 की रात की है, जब प्रयागराज से घूमने आई एक महिला मल्लीताल बोट स्टैंड के पास सेल्फी लेते समय झील में गिर गई थी। महिला के डूबने की सूचना मिलते ही तत्काल बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिसकर्मियों और नाविकों की तत्परता और बहादुरी से महिला को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
एसएसपी ने आज झील में जान की परवाह किए बिना महिला की जान बचाने वाले तीन पुलिसकर्मियों और चार नाविकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने नैनीताल पुलिस के अन्य सभी कर्मियों को भी प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे साहसिक कार्यों से पुलिस की छवि और जनता का विश्वास मजबूत होता है।
सम्मानित पुलिसकर्मी और नाविक –
- कांस्टेबल मनोज कुमार
- आईआरबी कांस्टेबल मनोहर सिंह
- चीता मोबाइल कांस्टेबल प्रदीप कुमार
- नाविक साहिल सेठी
- नाविक सोनू कुमार
- नाविक गौरव सिंह
- नाविक मोहन सिंह
एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों से अपेक्षा की कि वे भी इसी तरह तत्परता, सेवा भावना और साहस का परिचय देते रहें।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
