Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: कालू सिद्ध बाबा मंदिर का नया स्वरूप जल्द होगा तैयार,एसडीएम ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण

Haldwani: कालू सिद्ध बाबा मंदिर का नया स्वरूप जल्द होगा तैयार,एसडीएम ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण
शेयर करे-

Haldwani: हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के अंतर्गत प्राचीन कालू सिद्ध बाबा मंदिर का पुनर्निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। सिंधी चौराहा से बेस हॉस्पिटल तक सड़क विस्तार के दौरान यह ऐतिहासिक मंदिर भी प्रभावित हुआ, जिसके बाद प्रशासन द्वारा मंदिर के नए स्वरूप का निर्माण शुरू कर दिया गया है।

बुधवार को एसडीएम परितोष वर्मा ने निर्माणाधीन मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष महंत कालू गिरी सहित कई साधु-संत भी मौजूद रहे। एसडीएम ने निर्माण कार्य की प्रगति और मंदिर की वास्तुकला की विस्तार से समीक्षा की।

महंत कालू गिरी ने बताया कि यह मंदिर हल्द्वानी की धार्मिक आस्था का केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। सड़क चौड़ीकरण के चलते पुराने मंदिर को शिफ्ट कर नया भव्य मंदिर तैयार किया जा रहा है, जिसका निर्माण कार्य लगभग एक महीने में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा कर मंदिर को आम श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा।

एसडीएम परितोष वर्मा ने कहा कि मंदिर निर्माण में धार्मिक परंपराओं और भावनाओं का पूरा सम्मान रखा जा रहा है। प्रशासन मंदिर समिति और साधु-संतों से लगातार संवाद कर कार्य को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि नया कालू सिद्ध बाबा मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनेगा, बल्कि हल्द्वानी शहर की सांस्कृतिक पहचान को भी और अधिक समृद्ध करेगा।

For latest news updates click here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *