Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में मिठाई की दुकानों में गंदगी मिली, चूहे-तिलचट्टे रेंगते देख प्रशासन सख्त, तीन दुकानों का लाइसेंस निलंबित

Haldwani: हल्द्वानी में मिठाई की दुकानों में गंदगी मिली, चूहे-तिलचट्टे रेंगते देख प्रशासन सख्त, तीन दुकानों का लाइसेंस निलंबित
शेयर करे-

Haldwani: नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में मिठाई की दुकानों में गंदगी और अस्वस्थ स्थिति पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में नगर निगम, जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर तीन मिठाई की दुकानों में भारी गंदगी पकड़ी।

छापेमारी के दौरान मिठाइयों के ऊपर चूहे और कॉकरोच रेंगते मिले, वहीं गंदगी के बीच मिठाई बनाई जा रही थी। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए नगर आयुक्त ने तीनों दुकानों पर 5-5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और खाद्य सुरक्षा विभाग ने तीनों दुकानों का फूड लाइसेंस अस्थायी रूप से निरस्त कर दिया।

कार्रवाई के दौरान खराब मिठाइयों को मौके पर नष्ट कराया गया और दुकानों की सफाई कराई गई। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जब तक दुकानदार साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त नहीं कर लेते, तब तक उनकी दुकानें बंद रहेंगी।

बता दें कि इन दुकानदारों के खिलाफ पहले भी शिकायतें मिल चुकी थीं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में अगर फिर से लापरवाही पाई गई तो फूड लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द कर दिया जाएगा।

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *