Headlines

Nainital: नैनीताल के नवागत एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने संभाला कार्यभार, अधिकारियों व पत्रकारों से की वार्ता

Nainital: नैनीताल के नवागत एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने संभाला कार्यभार, अधिकारियों व पत्रकारों से की वार्ता
शेयर करे-

Nainital: नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने जनपद का कार्यभार ग्रहण कर पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने थाना और चौकी प्रभारियों को जनता, पर्यटकों और शिकायतकर्ताओं के साथ विनम्र व्यवहार तथा कर्तव्यनिष्ठता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा, जबकि गलत कार्य करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

गोष्ठी में एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल, सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में टीमवर्क और ‘मित्रता, सेवा एवं सुरक्षा’ के ध्येय वाक्य को चरितार्थ करने पर जोर दिया गया।

इसके उपरांत एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पत्रकारों से वार्ता कर कहा कि जनपद में यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा और नशे के तस्करों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

कोतवाली सभागार में संभ्रांत नागरिकों से भेंट कर एसएसपी ने जनता से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज में सुरक्षा, जागरूकता और पारदर्शिता का वातावरण बनाने के लिए पुलिस और जनता दोनों का सहयोग जरूरी है। बैठक में विभिन्न व्यापारिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने नवागत एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं

प्रेस क्लब हल्द्वानी के अध्यक्ष संजय तलवार और कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश जोशी ने नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और मीडिया तथा पुलिस के बीच आपसी सहयोग और समन्वय पर चर्चा की।

Nainital

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *