Headlines

Nainital: एसएसपी मंजूनाथ टी.सी. ने राष्ट्रपति दौरे से पहले नैनीताल में जारी किया रेड अलर्ट, जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान के निर्देश

Nainital: एसएसपी मंजूनाथ टी.सी. ने राष्ट्रपति दौरे से पहले नैनीताल में जारी किया रेड अलर्ट, जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान के निर्देश
शेयर करे-

Nainital: आगामी दिनों में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने जिले में रेड अलर्ट जारी किया है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में बैरियरों पर पुलिस बल तैनात कर वृहद स्तर पर चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। बीडीएस, स्वान दल और अभिसूचना इकाई की टीमों को भी ऑन वॉच रहकर अलर्ट मोड में कार्य करने को कहा गया है। साथ ही सभी टीमों को होटल, ढाबा और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच कर अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *