Headlines

Haldwani: राज्य स्थापना दिवस पर हल्द्वानी में होगा भव्य सैनिक सम्मेलन, मंत्री गणेश जोशी ने की तैयारियों की समीक्षा

Haldwani: राज्य स्थापना दिवस पर हल्द्वानी में होगा भव्य सैनिक सम्मेलन, मंत्री गणेश जोशी ने की तैयारियों की समीक्षा
शेयर करे-

Haldwani: उत्तराखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती समारोह के तहत 6 नवंबर को हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में सैनिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में नैनीताल, उधमसिंह नगर और अल्मोड़ा जिलों के पूर्व सैनिक व उनके परिजन शामिल होंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को सैनिक कल्याण, ग्राम्य विकास, कृषि, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री गणेश जोशी हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को मंच, सुरक्षा और आमंत्रण व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

नगर निगम सभागार में आयोजित बैठक में मंत्री ने जिलों के सैनिक कल्याण अधिकारियों से कहा कि अधिक से अधिक पूर्व सैनिक सम्मेलन में शामिल हों। उन्होंने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना है।

गणेश जोशी ने कहा कि हल्द्वानी कुमाऊं का द्वार है और सैनिक सम्मेलन का आयोजन यहां होना गर्व की बात है। उन्होंने सभी अधिकारियों से इस आयोजन को भव्यता से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, महापौर गजराज सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, मुख्य विकास अधिकारी अनामिका, सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र चौधरी और सेना अधिकारियों सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

Haldwani

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *