Nainital: नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कार्यभार संभालते ही जनपद में नशे के खिलाफ सख्त अभियान की शुरुआत की है। इसी क्रम में एसओजी और लालकुआं पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक अभियुक्त को 70 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है।
बरामद इंजेक्शनों में 33 Buprenorphine Injection और 37 Avil Injection शामिल हैं। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Chief Editor, Aaj Khabar
