Dehradun: विकासनगर क्षेत्र के कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर जजरेड़ के समीप गुरुवार को बड़ा हादसा टल गया, जब पराली से भरी एक यूटिलिटी अचानक आग का गोला बन गई। कुछ ही पलों में वाहन पूरी तरह आग की लपटों में घिर गया। हालांकि, वाहन में सवार दो लोगों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली।
सूचना मिलते ही सहिया पुलिस चौकी और डाकपत्थर अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार, विकासनगर से पराली लेकर गांव लौट रहे चालक की यूटिलिटी (UK0CB-0265) पूरी तरह जलकर राख हो गई। वाहन में सवार संजू पुत्र मुन्ना निवासी मलोग और राहुल पुत्र बज्जू निवासी जिसऊ, थाना कालसी सुरक्षित हैं।
घटना के संबंध में कालसी थाना प्रभारी दीपक धारीवाल ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन संभावना है कि किसी चिंगारी या गर्मी के कारण पराली में आग लगी हो। सौभाग्य से इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

Chief Editor, Aaj Khabar
