Ramgarh: सतबूंगा गांव के जल स्रोतों में गंदगी फेंकने के विरोध में मंगलवार को पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कासा ड्रीम होटल के बाहर जोरदार धरना प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का आरोप है कि 8 अप्रैल 2025 को होटल प्रबंधन द्वारा मल-मूत्र सतबूंगा के प्राकृतिक जल स्रोतों में फेंका गया, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया।
प्रदर्शन के दौरान हरीश पनेरू ने मौके पर मुक्तेश्वर एसओ कमीद जोशी को बुलाकर होटल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। उन्होंने पुलिस को लिखित तहरीर सौंपते हुए होटल पर तत्काल ₹10,000 का चालान लगाने की बात कही।
प्रदर्शन में शामिल युवा नेता लाखन सिंह नेगी ने भी प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। पनेरू ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीणों के साथ होटल में ताला जड़ दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि “जो लोग पहाड़ की प्रकृति और जनता के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जल्दी ही एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलकर ऐसे होटलों को सील करने की मांग करेगा।”
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने होटल का गेट बंद कर दिया, जिसे पुलिस कार्रवाई के बाद खोला गया।
धरने में देवेंद्र मेर, प्रबल दर्मवाल, कमल जीत गोड, सरपंच रेखा गौड़, सुनील कुमार, ललित मोहन, पंकज नयाल, महेश चंद्र, आशा गौड़, पदमा, दिनेश गौड़, भुवन पहाड़ी, वीरू नयाल, लाखन लोधीयाल, मनोज गौड़, उमेश मेहता, आनंद कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल रहे।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

