Headlines

Nainital: सड़क दुर्घटनाओं और अपराधों पर लगाम लगाने को लेकर जिले में सघन वाहन चेकिंग अभियान जारी

Nainital: सड़क दुर्घटनाओं और अपराधों पर लगाम लगाने को लेकर जिले में सघन वाहन चेकिंग अभियान जारी
शेयर करे-

403 चालकों पर कार्रवाई, 17 वाहन सीज, 21 के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त

Nainital: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद मीणा (IPS) के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिले भर में सघन वाहन चेकिंग अभियान लगातार जारी है।

इस अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। अब तक जिले में कुल 403 वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए 17 वाहनों को सीज किया गया है, वहीं 21 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। पुलिस ने 1,45,500 रुपये संयोजन शुल्क भी वसूल किया है।

नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा

वाहन चेकिंग के दौरान निरीक्षक हरपाल सिंह द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र में एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका गया, जिसकी नंबर प्लेट आगे से गायब थी और पीछे फोल्डिंग नंबर प्लेट लगाई गई थी। जांच में सामने आया कि चालक ने नंबर छुपाने के लिए नंबर प्लेट पर मिट्टी भी लगाई थी। वाहन को रोकने के प्रयास में चालक तेज रफ्तार से भागा, लेकिन वनभूलपुरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी मो. कैफ को पकड़कर वाहन सीज कर लिया।

Nainital

नशे में वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई

इसी क्रम में थाना तल्लीताल क्षेत्र में थानाध्यक्ष रमेश बोरा के नेतृत्व में डांट चौक, इंडिया होटल और ज्योलीकोट क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान शराब के नशे में वाहन चला रहे विकास पुत्र सुरेश कुमार निवासी देहरादून को गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज किया गया।

जनपद पुलिस की ओर से यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने की अपील की है।

Nainital

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *