Headlines

Noida: वेलेंटाइन-डे पर नोएडा में कार के भीतर प्रेमी-प्रेमिका की गोली मारकर मौत, सेक्टर-39 में सनसनी

Noida: वेलेंटाइन-डे पर नोएडा में कार के भीतर प्रेमी-प्रेमिका की गोली मारकर मौत, सेक्टर-39 में सनसनी
शेयर करे-

Noida: वेलेंटाइन-डे के दिन दिल्ली से सटे नोएडा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-107 स्थित दादरी रोड, पिलर नंबर-84 के पास खड़ी एक कार के भीतर युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों के सिर में गोली लगी हुई थी और युवक के हाथ में पिस्टल बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या प्रतीत हो रहा है।

शनिवार दोपहर स्थानीय लोगों ने कार (नंबर DL14CL6473) के भीतर खून से सने दो शव देखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने निरीक्षण किया। कार अंदर से लॉक थी और युवक के हाथ में पिस्टल मिली, जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पहले युवती को गोली मारी और बाद में खुद को भी गोली मार ली।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान सुमित (32) पुत्र राजवीर, निवासी त्रिलोकपुरी, दिल्ली और रेखा (26) पुत्री देवचंद, निवासी सलारपुर, सेक्टर-101 नोएडा के रूप में हुई है। दोनों शुक्रवार शाम से लापता बताए जा रहे थे। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

सूत्रों के मुताबिक दोपहर में कार से गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी, जिसके बाद एक डिलीवरी बॉय ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वरिष्ठ अधिकारी मामले की गहन जांच में जुटे हैं और अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *