Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Prayagraj: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान संगम में लगाई आस्था की डुबकी

Prayagraj: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान संगम में लगाई आस्था की डुबकी
शेयर करे-

Prayagraj: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाकुंभ मेले के दौरान संगम में पवित्र स्नान किया। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से जारी बयान में कहा गया, “भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत प्रधानमंत्री ने तीर्थ स्थलों के बुनियादी ढांचे और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार सक्रिय कदम उठाए हैं।”

महाकुंभ 2025 की शुरुआत 13 जनवरी को हुई थी और यह 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर संपन्न होगा। यह विश्व का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है, जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।

इस भव्य आयोजन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई प्रमुख नेता भी शामिल हो चुके हैं। इसके अलावा, स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स, कोल्डप्ले बैंड के गायक क्रिस मार्टिन और हॉलीवुड अभिनेत्री डकोटा जॉनसन जैसे अंतरराष्ट्रीय हस्तियों ने भी महाकुंभ का दौरा किया है।

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *