Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

प्रयागराज: महाकुंभ संगम तट पर मौनी अमावस्या स्नान के दौरान भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

प्रयागराज: महाकुंभ संगम तट पर मौनी अमावस्या स्नान के दौरान भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत
शेयर करे-

प्रयागराज:बुधवार को मौनी अमावस्या के अवसर पर संगम तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई। हादसे में कई श्रद्धालुओं की मौत की खबर है। बचाव कार्य तेजी से जारी है, और एंबुलेंस की 40 से अधिक गाड़ियां घायलों को अस्पताल पहुंचा रही हैं।

सुबह साढ़े सात बजे तक 31 शव कॉल्विन अस्पताल की मर्चरी में पहुंचाए जा चुके थे। हालांकि, प्रशासन की ओर से मृतकों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि नहीं की गई है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

परिजनों की चीख-पुकार और एंबुलेंस के सायरन से संगम घाट से लेकर महाकुंभ के केंद्रीय चिकित्सालय तक कोहराम मच गया। यह घटना देर रात 1:00 से 2:00 बजे के बीच हुई जब भीड़ बेकाबू हो गई और बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने लगी। पुलिस के हस्तक्षेप से पहले ही कई श्रद्धालु भगदड़ की चपेट में आ गए।

प्रयागराज

मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं से संगम नोज न जाने की अपील की है और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री से चार बार फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली और घायलों की मदद के निर्देश दिए।

 प्रयागराज

मृतकों की सूची

क्रम संख्या नाम उम्र (वर्ष) पता
1 मनित्रा देवी 50 सरायममरेज, प्रयागराज
2 बासंती पोद्दार 61 टॉलीगंज, कोलकाता
3 राजरानी देवी 60 थाना गोह, औरंगाबाद, बिहार
4 गुलाबी देवी 73 रामविशनपुर, सुपौल, बिहार
5 शिवराज गुप्ता 64 झारखंड
6 रामअवध शर्मा 65 अज्ञात
7 गुलइचा देवी 60 अज्ञात

प्रयागराज

घायलों की सूची

क्रम संख्या नाम उम्र (वर्ष) पता
1 विमला देवी 65 परसपुर, गोंडा
2 शीला सोनी 66 छतरपुर, मध्य प्रदेश
3 गुड़िया पांडेय अज्ञात औरैया
4 गुड़िया का बेटा अज्ञात औरैया

प्रयागराज

स्थिति अपडेट

घटना के बाद भीड़ प्रबंधन के लिए अखाड़ों ने अमृत स्नान का समय आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। घायलों का इलाज मेला क्षेत्र के अस्पतालों और एसआरएन मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है।

For latest news updates click here 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *