Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Prayagraj: त्रिवेणी संगम पर सीएम धामी ने मां को स्नान कराया, भावुक होकर कहा- यह अमूल्य क्षण

Prayagraj: त्रिवेणी संगम पर सीएम धामी ने मां को स्नान कराया, भावुक होकर कहा- यह अमूल्य क्षण
शेयर करे-

Prayagraj:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को महाकुंभ के अवसर पर त्रिवेणी संगम में अपनी मां को स्नान कराकर उनकी इच्छा पूरी की। इस भावुक क्षण को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन के सबसे अमूल्य और अवर्णनीय क्षणों में से एक है।

सीएम धामी और उनकी पत्नी गीता धामी ने मिलकर मां को संगम में स्नान कराया। गंगा में डुबकी लगाने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि वेदों और पुराणों में मां के ऋण को कभी चुकाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि मां केवल जन्मदात्री नहीं, बल्कि सजीव तीर्थ हैं, जिनकी सेवा और सम्मान जीवन को सार्थक बना देते हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “मां के साथ यह अनुभव मेरी मातृभक्ति और सनातन संस्कृति का सजीव प्रतीक बनकर हमेशा मेरे हृदय में अंकित रहेगा।”

इससे पहले सीएम धामी ने प्रयागराज में आचार्य शिविर में समानता और समरसता कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान संतों ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के लिए उनका अभिनंदन किया और पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया।

सीएम धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू करना विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना को साकार करने में संतों का आशीर्वाद अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अपने सम्मान को उत्तराखंड के प्रत्येक नागरिक का सम्मान बताया।

Prayagraj

For latest news updates click here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *