Headlines

Ramnagar News: रिसॉर्ट में घुस किंग कोबरा, पर्यटकों की सांस अटकी

Ramnagar News
शेयर करे-

Ramnagar News: जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के लैंडस्केप ढिकुली क्षेत्र में स्थित एक निजी रिसॉर्ट में 15 फीट लंबा किंग कोबरा घुस आने से हड़कंप मच गया। किंग कोबरा को देख रिसॉर्ट के पर्यटक और कर्मचारी डर के मारे सकते में आ गए। जानकारी मिलते ही, आनन-फानन में रिसॉर्ट कर्मचारियों ने इस मामले की सूचना श्सेव द स्नेक सोसाइटीश् को दी, जिसके बाद समिति के अध्यक्ष चंद्रसेन कश्यप मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद किंग कोबरा को रेस्क्यू कर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।

ढिकुली क्षेत्र में देश-विदेश से आए पर्यटक जिम कॉर्बेट पार्क के प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाने आते हैं, लेकिन इस अप्रत्याशित घटना के बाद पर्यटकों के बीच भय का माहौल बन गया। किंग कोबरा के रिसॉर्ट में घुसने के बाद कर्मचारियों ने त्वरित प्रतिक्रिया दिखाते हुए सर्प विशेषज्ञ से मदद मांगी।

रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद राहत की सांस लेते हुए, चंद्रसेन कश्यप ने बताया कि किंग कोबरा के रिसॉर्ट में घुसने से पर्यटकों और कर्मचारियों में घबराहट फैल गई थी, लेकिन सर्प विशेषज्ञों की टीम ने कड़ी मेहनत से इस स्थिति को संभाला और सांप को सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ दिया।

 

 

Ramnagar News

 

 

For Latest Ramnagar News Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *