Dehradun: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण में रात्रि विश्राम के बाद गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान स्थानीय लोगों से मुलाकात की और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
दो दिवसीय दौरे पर गैरसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री ने बुधवार को उत्तराखंड में प्रस्तावित भू कानून पर उच्चाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। इसके अलावा, पलायन निवारण आयोग की बैठक में पहाड़ों से हो रहे पलायन को रोकने के प्रयासों पर मंथन किया। विशेष बात यह रही कि विधानसभा सत्र के अलावा यह पहला मौका है जब किसी मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में रात्रि विश्राम किया।
गुरुवार सुबह भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर के आसपास टहलते हुए मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों की समीक्षा की और स्थानीय निवासियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने और उनकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार भराड़ीसैंण क्षेत्र में सड़क और हवाई कनेक्टिविटी सुधारने के साथ-साथ सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

