Headlines

देहरादून में चलती रोडवेज बस में लगी आग, चालक की सूझबूझ से 16 यात्री सुरक्षित

देहरादून में चलती रोडवेज बस में लगी आग, चालक की सूझबूझ से 16 यात्री सुरक्षित
शेयर करे-

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शुक्रवार तड़के उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। राहत की बात यह रही कि बस चालक की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया और बस में सवार सभी 16 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

यह रोडवेज बस चम्पावत के लोहाघाट से देहरादून आ रही थी। घटना सुबह करीब 4 बजे डोईवाला क्षेत्र में लालतप्पड़ स्थित साईं मंदिर के सामने हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया, जिस पर चालक ने तुरंत ब्रेक लगाकर बस को सड़क किनारे रोक दिया।

आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में घबराहट फैल गई, लेकिन चालक ने संयम बनाए रखते हुए सभी यात्रियों को शांत किया और सुरक्षित रूप से बस से नीचे उतार दिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जो बड़ी राहत है। फिलहाल परिवहन विभाग और संबंधित एजेंसियां बस में आग लगने के कारणों की जांच कर रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *