Headlines

Haldwani: शासकीय अनुशासन उल्लंघन पर जिला प्रशासन सख़्त, दो कर्मचारियों पर कार्रवाई

Haldwani: शासकीय अनुशासन उल्लंघन पर जिला प्रशासन सख़्त, दो कर्मचारियों पर कार्रवाई
शेयर करे-

Haldwani: जिला प्रशासन ने शासकीय अनुशासन, मर्यादा एवं सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए दो कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की है। स्थानांतरण आदेश के विरोध में सार्वजनिक मंच से सरकार के निर्णय की आलोचना, कार्यालय परिसर में उग्र प्रदर्शन तथा शासकीय अभिलेखों से छेड़छाड़ के आरोपों में राजस्व विभाग में तैनात वरिष्ठ सहायक विजय सिंह गैड़ा को दंडित किया गया है।

वहीं आरटीआई के दुरुपयोग के प्रकरण में जिलाधिकारी कार्यालय में कार्यरत प्रधान सहायक मोहम्मद अकरम को चेतावनी देते हुए जिला मुख्यालय से स्थानांतरित कर दिया गया है।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि वरिष्ठ सहायक विजय सिंह गैड़ा के विरुद्ध लगाए गए आरोपों की जांच में पुष्टि हुई है। जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित कार्मिक ने सेवा संबंधी मामलों में बाह्य दबाव बनाने का प्रयास किया, जो एक लोक सेवक के आचरण के प्रतिकूल है।

इन कृत्यों को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए उनकी भर्त्सना की गई है तथा दो वर्षों की अवधि के लिए उनकी दो वार्षिक वेतनवृद्धियां रोके जाने के आदेश पारित किए गए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शासकीय सेवकों से अनुशासन और मर्यादा की अपेक्षा की जाती है तथा इस प्रकार का आचरण किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *