Headlines

Haldwani; प्रकाश पर्व के दौरान हल्द्वानी में व्यापक यातायात डायवर्जन, 3 जनवरी को सुबह 10 बजे से लागू रहेगा प्लान

Haldwani; प्रकाश पर्व के दौरान हल्द्वानी में व्यापक यातायात डायवर्जन, 3 जनवरी को सुबह 10 बजे से लागू रहेगा प्लान
शेयर करे-

Haldwani: प्रकाश पर्व एवं नगर कीर्तन के आयोजन को लेकर हल्द्वानी शहर में यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए हैं। यह डायवर्जन प्लान 3 जनवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से नगर कीर्तन समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से मुख्य बाजार क्षेत्र में प्रवेश से बचें और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

नगर कीर्तन रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर ओके होटल तिराहा, रोडवेज, नैनीताल बैंक, एसडीएम कोर्ट तिराहा, तिकोनिया चौराहा, वर्कशॉप लाइन, रोडवेज पूर्वी गेट, भारद्वाज होटल तिराहा, ताज चौराहा, मीरा मार्ग, सिंधी चौराहा, सिटी चौराहा होते हुए पुनः ओके होटल तिराहा से रामलीला मैदान तक पहुंचेगा। ओके होटल तिराहा से तिकोनिया चौराहा तथा सिंधी चौराहा से ओके होटल तिराहा तक नगर कीर्तन मुख्य मार्ग के दाहिनी ओर विपरीत दिशा में संचालित रहेगा।

नगर कीर्तन के दौरान गैस, दूध, तेल जैसी अति आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहन भी बाईपास मार्गों का उपयोग करेंगे।

उत्तराखंड व अन्य राज्यों से आने वाली रोडवेज बसों को शोभायात्रा की स्थिति के अनुसार टीपी नगर तिराहा, होंडा शोरूम तिराहा और लालडॉट तिराहा पर रोका जाएगा। पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली रोडवेज व केमू बसों के लिए नारीमन तिराहा, गौलापार रोड, तीनपानी तिराहा और तिकोनिया चौराहा के माध्यम से वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

रोडवेज स्टेशन से रामपुर, बरेली व कालाढूंगी मार्ग की बसों को पूर्वी व पश्चिमी गेट से नियंत्रित किया जाएगा। इंटरसिटी बसें नगर कीर्तन समाप्ति तक होंडा शोरूम तिराहा से संचालित होंगी।

सिडकुल बसों के लिए पंचायतघर तिराहा, आरटीओ रोड, तीनपानी फ्लाईओवर, गौलापार रोड और नारीमन तिराहा के माध्यम से अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं। वोल्वो बसों को भी गन्ना सेंटर, शीतल होटल तिराहा और गौलापार रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

छोटे वाहनों के लिए भी पर्वतीय, मैदानी और शहरी क्षेत्रों के अनुसार विस्तृत डायवर्जन लागू रहेगा। नगर कीर्तन के दौरान मुख्य बाजार क्षेत्र में कई प्रमुख चौराहों से वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *