Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

थर्टी फर्स्ट की रात खून से लाल हुई सड़क, भाजपा नेता के बेटे की मौत।

Haldwani Newss
शेयर करे-

रुद्रपुर / पंतनगर। उत्तराखंड में लगातार बढ़ते सड़क हादसे चिंता का विषय बने हुए हैं। थर्टी फर्स्ट और नववर्ष की दरम्यानी रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई। बुधवार देर रात पंतनगर क्षेत्र में हुए भीषण हादसे में भाजपा नेता के बेटे की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेनी पंतनगर निवासी 23 वर्षीय इरफान, पुत्र निसार अहमद, बुधवार रात बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान नगला की ओर से आ रही एक अन्य बाइक से मधुपालन के पास आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर 27 वर्षीय ट्विंकल पुत्र राजकुमार, बाबू, और 28 वर्षीय सुभाष पुत्र वीरपाल सवार थे। तीनों टीडीसी कॉलोनी, हल्दी के निवासी बताए जा रहे हैं।

हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद सुरक्षा गार्ड्स ने तत्काल घायलों को रुद्रपुर स्थित जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान इरफान ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य तीन युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

बताया गया है कि मृतक इरफान के पिता भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला मंत्री रह चुके हैं। मामले में एसआई हेम सिंह डगरिया ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और घायलों का उपचार निरंतर जारी है।

Haldwani News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *